Nagaland Election: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान, 2024 के चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की सरकार का करेगी नेतृत्व


नई दिल्ली, AYT News | 2024 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के चाहे, वो वरिष्ठ नेता हो, या युवा नेता हर कोई 2024 लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की सरकार बनाने का दावा कर रहे है। ठीक इस कड़ी में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा गठबंधन सरकार बनाने का दावा किया है। आपको बता दे कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नागालैंड मे एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 चुनाव को देखते हुए हमने अन्य पार्टियों से गठबंधन सरकार बनाने की बात की है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी करेगी।

2024 चुनाव में देश की जनता सिखायगी, भाजपा को सबक

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नागालैंड में रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। खरगे ने कहा कि सभी देशवाशियों के दिल में बीजेपी पार्टी के सभी नेताओं के खिलाफ नफरत भरी हुई है। जिसका असर आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। वहीं 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में देश में गठबंधन की सरकार आएगी, जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال