त्रिपुरा पहुँच राजनाथ सिंह ने कसा विरोधियों पर तंज, कहा- त्रिपुरा के विकास के लिए भाजपा का बना रहना जरूरी

नई दिल्ली, AYT News | भारतीय जनता पार्टी एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के लिए बीते बुधवार को त्रिपुरा पहुंचे, जहाँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और मकपा को आड़े हाथों लेकर करारा हमला किया, इस दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी को तमाम छेद वाली बांसुरी और मकपा को टूटे सितार बोलते हुए दिखाई दिये। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा की जब त्रिपुरा की सत्ता मकपा के हाथो में थी तब तक त्रिपुरा भूख- और भ्रष्टाचार से ग्रस्त था। त्रिपुरा के सभी लोग विकास से आवांचित थे।

भाजपा के आने से त्रिपुरा में हुआ बदलाव

वहीं राजनाथ सिंह ने आगे कहा की जब से भाजपा की सरकार ने त्रिपुरा मे अपनी सरकार बनाई है। इससे प्रदेश की जनता को काफी फायदा और बदलाव देखने को मिला है। अगर त्रिपुरा के लोग हमे पांच साल का और मौका दिया तो भाजपा की सरकार त्रिपुरा को देश का नंबर एक राज्य बना सकते है। आपको बता दे की त्रिपुरा राज्य में 16 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान होने है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال