स्कैमरों ने इंस्टाग्राम पर ढूंडा फ्रॉड करने का नया तरीका, विज्ञापन के सहारे बनाया जा रहा है लोगो को ठगी का शिकार

नई दिल्ली, AYT News | अगर आप सभी सोशल मीडिया पर अपना टाइम ज्यादातर बिताते हो, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि जलसाज अब इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों को अपना ठगी का शिकार बनाने का नया पेटरा अपना रहे है। जिसमे जलसाजो ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन में लोन का लालच देकर लोगों को अपना ठगी का शिकार बनाने का नया रास्ता चुना है।

जाने पुरा मामला

अब हाल ही में एक महिला को इंस्टाग्राम में रील देखते - देखते एक लोन का विज्ञापन दिखाई देता है। जिसके बाद वो महिला एप में दी गई सभी जानकारी को फ्रॉम में फील कर देती है। उसके बाद जलसाज महिला को कॉल कर एक क्युआर कोड सेंड करते है। और उस महिला से भुगतान करने के लिए कहते है। जिससे जलसाज महिला के साथ करीब 60000 का फ्रॉड करने में कामयाब हो जाते है।

स्कैम से बचाव के तरीके

1. किसी भी अंजान व्यक्ति को अपना पेन कार्ड, और आधार कार्ड ना भेजे।
2. अपने फोन मे टू स्टेप वेरिफिकेशन लॉक का प्रयोग करे।
3. किसी भी सोशल साइड पर दिए जा रहे विज्ञापन को सही से गूगल का सहारा लेकर वेरिफाई करे।
4. किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने से बचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال