J.C Bose University YMCA के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने किया साहित्यकार डॉ राजेश कुमार मंगला के काव्य संग्रह का विमोचन


फरीदाबाद, AYT News | जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए. फरीदाबाद के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने साहित्यकार डॉ राजेश कुमार मंगला ‘पार्थ’ के काव्य संग्रह ‘युवा कविता का नाद’ का विमोचन किया। डॉ मंगला एनजीएफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पलवल में प्राध्यापक है तथा उनके हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में कई काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है। हाल ही में उन्हें श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल के कुलगीत लिखने के लिए हरियाणा के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। 

साहित्य समाज का दर्पण होता है : कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर

कुलपति प्रो. तोमर ने डॉ मंगला को उनके नये काव्य संग्रह के लिए शुभकामनाएं दी। कुलपति ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार अपनी लेखनी से समाज में व्याप्त व्यवस्थाओं को दर्शाता है। इसलिए, एक साहित्यकार की समाज के प्रति जिम्मेदारी अधिक होती है। अपने नये काव्य संग्रह पर बोलते हुए डॉ मंगला ने कहा कि इसमें राष्ट्रवाद की भावना के साथ-साथ समाज और व्यवस्थाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और अन्याय के विरोध में आवाज उठाते हुए मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं का प्रतिपादन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال