कर्नाटक की धरती से दहाड़े गृह अमित शाह, कहा- दूरबीन से ढूंढने पर भी कांग्रेस दिखाई नहीं देगी


नई दिल्ली, AYT News | (image/PTI) देश के लगभग प्रत्येक राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रिये गृह मंत्री अमित शाह का राजनीतिक जादू सर चढ़ कर बोल रहा है। फिलाल अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार कर्नाटक में जगह - जगह रैली करते दिखाई देते है। वहीं बीते शुक्रवार को केंद्रिये गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बिदर मे एक विशाल जनसभा को संभोधित करते हुए, पूर्व की मजबूत सरकार कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। और कहा की पूर्व की कांग्रेस सरकार ने वीरेंद्र पाटिल और निजलिंगप्पा जैसे बड़े नेताओं का अपमान किया है। जो अपनी पार्टी के नेताओं का अपमान कर सकता है, उनसे कर्नाटक के विकास की कभी उम्मीद नहीं की जा सकती। क्योंकि ये पार्टी कर्नाटक की जनता का कभी सम्मान नहीं कर सकती।

वहीं बीते दिन त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में कांग्रेस की कड़ी हार पर केंद्रिये गृह अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी के उप्पर चुटकी लेते हुए कहा, कि अगर कांग्रेस पार्टी को आज के समय में दूरबीन लेकर ढूँडोगे तो भी कांग्रेस पार्टी आपको दूर - दूर तक कहीं नजर नही आने वाली।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال