कैंब्रिज में दिए बयान पर बीजेपी का पलटवार, लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी की सदस्यता रद करने की मांग

नई दिल्ली, AYT News | राहुल गांधी के द्वारा बीते महीने कैंब्रिज मे दिए बयान को लेकर भाजपा पार्टी द्वारा इस मामले को जोरदार तरीके से संसद में उठाया। जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर देश की छवि को विदेशों में बदनाम करने का आरोप लगाया। जिसको लेकर भाजपा ने राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगने मांगने की नसीयत तक दी है।

लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी की सदस्यता रद करने के लिए लिखा पत्र

वहीं अब राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए बयान पर भाजपा पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर राहुल गांधी की सदस्यता रद करने मांग की है। जिसमे उन्होंने राहुल गांधी के उप्पर आरोप लगते हुए कहा की राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि को ठेस पहुंचाई है। जो एक सांसद के रूप में कभी स्वीकार नही किया जा सकता।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال