नितीश कुमार की इफ्तार पार्टी पर बीजेपी ने साधा निशाना, कहा - बिहार में हाल में हुए दंगों को भूल गए

नई दिल्ली, AYT News | बिहार मे हाल के दिनों में रामनवमीं के शुभ मौके पर हुए हिंसा घटना के लिए बिहार पुलिस और नितीश कुमार को जिम्मेदार ठहरा रहे है। जंहा अभी एक तरफ इस हिंसा घटना को बीते हुए कुछ दिन ही हुए है, वही नितीश कुमार की गठबंधन वाली बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री आवास पर रमजान के मौके पर 9 अप्रैल को इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा गया है। जंहा नितीश कुमार ने सभी दलों के नेताओं और विपक्षी दलों के सभी नेताओं को इफ्तार पार्टी मे शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा है।

भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी

नितीश कुमार द्वारा सभी विपक्षी पार्टियों के आमंत्रण पर भाजपा पार्टी ने इफ्तार पार्टी में शामिल होने से दूरी बना ली है। बिहार के विपक्ष के नेता ने कहा अभी बिहार में हाल मे ही इतनी बड़ी घटना हुई है। जिसको बिहार सरकार भुला कर पार्टी करने में व्यस्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال