कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को मिला पूर्ण बहुमत, हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन का खेल जारी

नई दिल्ली, AYT News | कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग की गिनती के बाद कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करते हुए, कर्नाटक की इस समय की तत्कालीन भाजपा सरकार से सत्ता छिन ली है। कर्नाटक मे हुए इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आकड़ा पार करते हुए अपनी दावेदारी ठोक ली है। वहीं पूरे भारत में अब कांग्रेस की चौथे राज्य में खुद की सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस की छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, और राजस्थान इन तीन राज्य की सत्ता कांग्रेस पार्टी के हाथों में थी। वैसे कर्नाटक में 1985 के बाद से हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन का खेल जारी है। कर्नाटक की जनता हर पांच साल बाद दोनों पार्टी को बारी- बारी मौका देती रहती है। इससे पहले भाजपा सरकार ने कर्नाटक में तीन साल तक अपनी सरकार चलाने के बाद वंहा की सत्ता 10 माई को हुए चुनाव में गवा दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال