भाजपा के 44 स्थापना दिवस पर झण्डा फहराते हुए, पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियो पर साधा निशाना, कहा- अपना अस्तित्व खतरे में देख संतुलन खो बैठे

नई दिल्ली, AYT News | पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यलय स्थित भाजपा पार्टी के 44 स्थापना दिवस की खुशी में झण्डा फहराते हुए पार्टी के सभी नेताओं को संबोधित करते हुए सभी विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक देश मे सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर भृष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। वहीं जब से 2014 में भाजपा पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में आई है। तब से भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद जैसी तमाम देश विरोधी चीजों से मुक्त करवाया है।

जेपी नड्डा ने बनाई पेंटिंग

भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने ध्वज फहराने के बाद भारतीय जनता के मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के चिन्ह कमल की पेंटिंग बनाते हुए पार्टी के सभी नेताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। और कहा विपक्षी पार्टियां हताश से भरी नजर आ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال