राहुल गांंधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा पीएम मोदी ने कर्नाटक की जनता के लिए कुछ नही किया

नई दिल्ली, AYT News | कर्नाटक चुनाव के दिन जैसे- जैसे नजदीक आते जा रहे है उसी तरह आरोप- प्रत्यारोप सभी दलों के नेता एक दूसरे पर लगते दिख रहे है। वहीं इस बार कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता यानी राहुल गांंधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल गांंधी ने भाजपा पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पार्टी ने कर्नाटक की सत्ता में रहते हुए, यंहा की जनता के विकास की और जरा सा भी ध्यान नही दिया। वो सिर्फ अपने बारे मे सोचते है।

अजान की आवाज सुन रोका भाषण

कर्नाटक चुनाव को देखते हुए जब राहुल गांंधी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तो उसी दौरान पास के मस्जिद से अजान आवाज सुन राहुल गांंधी ने अपना भाषण बीच में रोक कर अजान की समाप्ति की प्रतिक्षा करने लगे। इस दौरान राहुल गांंधी ने सभी लोगोँ को चुप रहने के लिए इशारा करते नजर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال