कर्नाटक की धरती से दहाड़े गृह मंत्री शाह, कहा जनता के आशीर्वाद से इस बार भारी मतों से सरकार बनाएंगे

नई दिल्ली, AYT News | कर्नाटक चुनाव जैसे- जैसे नजदीक आते जा रहे है, वैसे - वैसे राजनीतिक गलियारों में हल- चल तेज होती जा रही है। वहीं अब इस कड़ी मे भारतीय गृह मंत्री अमित शाह भी रविवार को कर्नाटक चुनाव को देखते हुए कर्नाटक के दौरे पर गए हुए है। जंहा केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह को 4 रोड शो करते हुए भाजपा की जीत के लिए प्रचार करना है। वहीं मीडिया के सवाल पूछने पर अमित शाह ने कहा जहाँ भाजपा एक बार सत्ता में आती है, तो वहां की जनता हमारी पार्टी को बार- बार मौका देती है, ऐसा तभी संभव है। जब आप जनता के लिए सदेव काम करने के लिए उपस्थित रहो।

कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज

अमित शाह ने इस दौरान जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके लोग हमारी पार्टी के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगती रहती है। जिनका उनके पास कोई सबूत भी नही होता है। जबकि अभी तक जितने भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर एडी और सीबीआई की जांच हुई है। सबके खिलाफ सबूत साबित हो चुके है। और कई कांग्रेस पार्टी के नेता इस समय बेल पर बहार आकर घूम रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال