PM Modi Ayodhya Visit : पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने ना आए अयोध्या

राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी | फोटो क्रेडिट : पीटीआई 

नई दिल्ली, AYT News | भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सौगात दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 15,700 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इससे पहले, अयोध्या में पीएम मोदी ने 15 किमी लंबा रोड करने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अमृत भारत और वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं... जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं। उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है |



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पूरी दुनिया 22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार कर रही है, लेकिन उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम के लिए शहर में नहीं आने की अपील की | वह महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे, जहां से उन्होंने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिनमें से कुछ को वस्तुतः हरी झंडी दिखाई गई। उन्होंने 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मूर्ति चयन के लिए किया शुक्रवार को गुप्त मतदान 

अयोध्या के राम मंदिर के मूल गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित होने वाला रामलला का विग्रह श्याम वर्ण का होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मूर्ति चयन के लिए शुक्रवार को गुप्त मतदान किया। इसका परिणाम तो पांच से दस जनवरी के बीच सार्वजनिक किया जाएगा, लेकिन सूत्रों ने बताया, रामलला के जिस विग्रह को ट्रस्ट के अधिकाधिक सदस्यों ने पसंद किया, उसे अरुण योगीराज ने कर्नाटक की श्याम शिला से निर्मित किया है।

( यह खबर सीधे सिंडिकेट फीड से प्रकाशित की गयी है, एवाईटी न्यूज़ की टीम के द्वारा न्यूज़ के हैडलाइन को संपादित किया गया है  )

ये भी पढ़े  : -

अयोध्या से हसनपुर पहुंचे कलश का राम मंदिर में पूजन करके कलश यात्रा की विधिवत शुरुआत हुई

दंड प्रहार दिवस पर नांगलोई में लगाई गयी विशेष शाखा, अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा और होने वाले आयोजनों, पूजित अक्षत के वितरण के विषय में हुई विस्तार से चर्चा

पढ़ें बॉलीवुडराजनीतिखेल समाचारदेश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में (Hindi News)

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال