गुजरात के राज्यपाल महामहिम देव व्रत आचार्य ने बल्लभगढ़ के शासक राजा नाहर सिंह के स्मारक का किया लोकार्पण


नई दिल्ली, AYT News | देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद एवं बल्लभगढ़ के शासक राजा नाहर सिंह के स्मारक का लोकार्पण आज बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में गुजरात के राज्यपाल महामहिम देव व्रत आचार्य के कर कमल द्वारा किया गया। क्षेत्र के प्रमुख किसान नेता एवं समाजसेवी सत्यवीर डागर द्वारा निर्मित इस भव्य स्मारक के लोकार्पण के मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़, राजस्थान के राजघराने की राजकुमारी कृष्णेंद्र कौर दीपा, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित क्षेत्र के तमाम विधायक, पूर्व विधायक एवं 52 पाल की चौधर उपस्थित थे।

इस मौके पर उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आर्य ने कहा कि राजा नाहर सिंह जैसे महान बलिदानी की जीवन गाथा जन-जन तक पहुंचनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को यह पता हो कि देश के इन महान सपूतों ने किस प्रकार से अपनी कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई है उन्होंने राजा नाहर सिंह के इतिहास के विषय में विस्तार से बोलते हुए कहा कि छोटी सी उम्र में राजगद्दी संभालने वाले राजा नाहर सिंह ने जिस प्रकार से दिल्ली पर अंग्रेजों के कब्जे को लंबे समय तक रोक रखा, उसी का परिणाम है कि अंग्रेजों ने उनको दिल्ली के टाउन हॉल चांदनी चौक पर सार्वजनिक फांसी पर लटका दिया।

राज्यपाल श्री आर्य ने कहा कि राजा नाहर सिंह चाहते तो उसे समय भी अंग्रेजों से समझौता कर अपना जीवन बचा सकते थे लेकिन उन्होंने झुकाने की बजाय कटना ज्यादा उचित समझा और यह बात आज हमारे समाज को समझ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केवल राजा नाहर सिंह ही नहीं बल्कि चौधरी महेंद्र प्रताप, राजा सूरजमल सदी के अनेक को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं जिनकी बदौलत हम आज आजादी की सांस ले रहे हैं। इस मौके पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने राजा नाहर सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा की जाट समुदाय हमेशा देश की रक्षा के लिए आगे रहा है फिर चाहे वह पुलिस हो या अन्य पैरामिलिट्री फोर्सेस हो जाट समुदाय सबसे अग्रणी भूमिका में रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के बाद सौंदर्य करण में भी जाटों का कोई सानी नहीं है। इस बात का अंदाज आप अपने अभिनेता धर्मेन्द्र को देखकर लगा सकते हैं।

( यह खबर सीधे सिंडिकेट फीड से प्रकाशित की गयी है, एवाईटी न्यूज़ की टीम के द्वारा न्यूज़ के हैडलाइन को संपादित किया गया है )

पढ़ें बॉलीवुड, राजनीति, खेल समाचार, देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में (Hindi News)

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال