Gaya News : बिहार के गया में राष्ट्रीय जनता दल ने किया एक दिवसीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन


पटना, AYT News | आज गया के संग्रहालय सभागार में राष्ट्रीय जनता दल का एक दिवसीय कार्यकर्त्ता संवाद सम्मेलन का अयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष मो. मुर्शीद आलम उर्फ़ नेजाम भाई ( Gaya RJD President Md. Murshid Alam aka Nejam Bhai ) ने किया | इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री समीर महासेठ शामिल हुए उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओ को आने वाले चुनाव के लिए मजबूती से तैयार रहने को कहा और पार्टी के कार्यकर्ताओ को सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक प्रचार प्रसार करने को कहा इनके अलावा माननीय विधान पार्षद डॉ. रामचंद्र पूर्वे शमिल हुए | उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य रूप से कार्यकताओं को अनुशासित रहने का मंत्र दिया और लालू जी के विचारों को कार्यकर्ताओ के समझ रखा उनके द्वारा किए गए संघर्ष की जानकारी दी |

भाजपा सरकार ने बढ़ाई गरीबो की मुश्किलें

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में बढ़ रही महंगाई, भ्र्ष्टाचार और बेरोज़गारी की बाते कार्यकर्ताओ के समक्ष रखी गयी और और उसके समाधान के रूप में राजद के द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया | राजद पार्टी का एकमात्र उद्देश्य जनता की भलाई और समाज के समरसता को बनाये रखना है |


इस कार्यक्रम में विधायक श्री प्रकाश वीर, विधायक मो. इजहार अशफी, विधायक राजेश कुमार सिंह, छात्र प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव जी, विधायक विनय यादव जी, नगर अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक डा. विनोद यदुबिंदू, वरिष्ठ नेता उजैर अहमद खान, जिला मीडिया प्रभारी हामिद अंसारी, प्रधान महासचिव सुभाष यादव, नागेंद्र यादव, बुलबुल अंसारी अलावा सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं तमाम प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष और हजारों कार्यकर्ता मौजुद रहे |

ये भी पढ़े : -


( यह खबर सीधे सिंडिकेट फीड से प्रकाशित की गयी है, एवाईटी न्यूज़ की टीम के द्वारा न्यूज़ के हैडलाइन को संपादित किया गया है )

पढ़ें बॉलीवुड, राजनीति, खेल समाचार, देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में (Hindi News)

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال