बीजेपी दिल्ली के पूर्वांचल मोर्चे ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों का दिल्ली में किया भव्य स्वागत


नई दिल्ली, AYT News | भारतीय जनता पार्टी, पूर्वांचल मोर्चा की दिल्ली प्रदेश इकाई ने बिहार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्रियों श्री सम्राट चौधरी ( Samrat Choudhary ) और श्री विजय सिन्हा ( Vijay Kumar Sinha ) का प्रदेश कार्यालय 14, पंत मार्ग में भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा सहित प्रदेश की पूरी टीम और विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गोयल, श्री विजेंदर गुप्ता, दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह विधूड़ी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम से हुआ।अतिथियों का श्रीराम मंदिर का चित्र, शॉल, पगड़ी और माला से स्वागत हुआ।अपने स्वागत भाषण में पूर्वांचल मोर्चे के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी ने बिहार में पूर्व की राजद सरकार और लालू प्रसाद यादव के कथित सामाजिक न्याय के तहत दी गई सामाजिक और आर्थिक प्रताड़ना के बाद बिहार के युवाओं के भारी पलायन को भावुक होकर याद किया और मोर्चे की कार्यकारिणी एक बार यूपी और बिहार में करवाने का निवेदन किया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा ने बिहार को कुशासन से मुक्ति और सुशासन युक्त बनाने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद अब बिहार में माता जानकी की धरती सीतामढ़ी में भी माता जानकी धाम बनाने की ओर हम सब अग्रसर होंगे।दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार के भ्रष्टचार पर प्रहार किया।



बिहार प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर श्री नीतीश कुमार से गठबंधन को जनता की आवश्यकता बताते हुए भविष्य का बेहतर और युवाओं को रोजगार देने वाला बिहार बनाने का वचन दिया।

केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में "सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास" फलीभूत हो रहा है।देश विकास कर रहा है। भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण ने हिंदुओं को आत्मविश्वास से भर दिया है।भाजपा वायदों को निभाने वाली पार्टी है।उन्होंने बिहार में व्यक्ति और पार्टी नहीं,जनता के हितों को सर्वोपरि बताया और पुनः नए गठबंधन को नई नीतियों के साथ प्रदेश के विकास पर बल दिया।सांसद श्री मनोज तिवारी ने इस जोड़ी को बधाई देते हुए बटोहिया गीत की लाइनों के साथ अपनी माटी और परम्पराओं को याद किया।

भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने एयरपोर्ट पर दोनों उपमुख्यमंत्रियों के स्वागत में और आज के कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या और एक ही दिन में इतनी अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी को बधाई दी और भविष्य में होने वाले चुनावों में उन्होंने पूर्वांचल की इस जोड़ी को चुनाव प्रचार में दिल्ली को अधिक समय देने का निवेदन किया ताकि केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका जाए।उन्होंने केजरीवाल के "भाजपा में आने के लिए दबाव " वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्टाचारियों की भाजपा में कोई जगह नहीं है।उसकी जगह केवल जेल है।

मंच का संचालन कवि श्री विनय विनम्र ने किया तथा युवा कवि अखिलेश द्विवेदी और गायक श्री गजाधर जी ने गीत प्रस्तुत किए। मोर्चे के प्रदेश महामंत्री श्री संजय तिवारी और श्री अनिल उपाध्याय के संयोजन में पूर्वांचल मोर्चे के सभी जिलाध्यक्षों और प्रदेश की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

रिपोर्ट - अखिलेश द्विवेदी

( यह न्यूज़ दिल्ली के प्रतिष्ठित समाजसेवी अखिलेश द्विवेदी के द्वारा भेजी गयी है )

ये भी पढ़े : - 




पढ़ें बॉलीवुड, राजनीति, खेल समाचार, देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में (Hindi News)

Post a Comment

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال