![]() |
अरविंद केजरीवाल | फोटो सोर्स : मनी कंट्रोल |
नई दिल्ली, AYT News | दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को लेकर एक नया विवाद सामने आया है जिसमें उन्होंने यमुना नदी के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया गया है हरियाणा के बीजेपी सरकार पर। इस विवाद ने चुनावी माहौल को और अधिक गरमा दिया है। केजरीवाल ने हाल ही में दावा किया कि हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली को आपूर्ति किया जा रहा यमुना का पानी जहरीला है, जो कि दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इस बयान के बाद, चुनाव आयोग ने केजरीवाल से इस दावे को साबित करने के लिए सबूत मांगे हैं। केजरीवाल ने जवाब में कहा कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए घातक है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इस जवाब को अपर्याप्त माना और उन्हें और सबूत प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल के दावे को खारिज करते हुए खुद यमुना का पानी पीया, यह साबित करने के लिए कि पानी में कोई जहर नहीं है। सैनी ने केजरीवाल पर बेवजह डर फैलाने और उसका राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल के जहर वाले बयान का भाजपा नेताओं ने जमकर विरोध किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक रैली के दौरान कहा कि केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित होने दिया और अब हरियाणा को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आरोप केजरीवाल की आगामी विधानसभा में होने वाले हार के डर से उपजा है। कांग्रेस पार्टी के लीडर राहुल गांधी ने भी केजरीवाल और मोदी की तुलना करते हुए कहा कि दोनों नेता झूठ बोलते हैं और जनता को भर्मित करते हैं। दिल्ली के चुनावी माहौल में यह विवाद एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। केजरीवाल ने अपने पक्ष में यह भी कहा है कि उनकी सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिनमें मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता से बचत पत्र अभियान के माध्यम से अपनी सरकार के कार्यों का समर्थन करने की अपील की है।
इस चुनाव में केजरीवाल के सामने न सिर्फ भाजपा बल्कि कांग्रेस भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा में कोई बड़ा अंतर नहीं है, दोनों ही झूठ बोलते हैं। इसके जवाब में केजरीवाल ने कांग्रेस पर आप के वोट काटने का आरोप लगाया है और लोगों से कांग्रेस को वोट न देने की अपील की है |